कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया और 360 पाउच कच्ची शराब बरामद की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

May 13, 2026 - 15:56
May 13, 2026 - 16:09
 0  1
कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी/नैनीताल, अचल वार्ता। आबकारी विभाग की अपराध निरोधक क्षेत्र हल्द्वानी, जनपदीय एवं मण्डलीय प्रवर्तन दल, कुमाऊं दल की संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के कच्ची शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। टीम ने गौलागेट व शांतिपुरी लालकुआं क्षेत्र में घेराबंदी कर कुल 360 पाउच कच्ची शराब बरामद की।

आबकारी विभाग से प्राप्त सूचना अनुसार गत रात्रि 2:30 बजे से अलग-अलग टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर घात लगाई गई। प्रातः 4:20 बजे गौलागेट के पास बाइक संख्या UK-06-V-6890 पर सवार व्यक्ति को टॉर्च लगाकर रुकने का इशारा किया गया। आरोपी ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, जिसके बाद टीम ने स्कूटी से पीछा कर कठिन प्रयासों से उसे पकड़ा।  

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह बताया। बाइक पर बंधे कट्टे की जांच करने पर 150 पाउच कच्ची शराब, प्रत्येक 300 ML बरामद हुई।

इसी तरह शांतिपुरी, बिंदुखत्ता में दूसरी गिरफ्तारी की गई,आबकारी टीम ने प्रातः 5:15 बजे शांतिपुरी, बिंदुखत्ता में संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए एक व्यक्ति की तलाशी ली। आरोपी ने अपना नाम बब्बू मान सिंह पुत्र अमर सिंह बताया। तलाशी में उसके कब्जे से एक कट्टे में 140 पाउच कच्ची शराब, प्रत्येक 300 MLबरामद हुई।

इसी तरह तीसरे आरोपी के घर दबिश दी गई  

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि बरामद शराब को बिंदुखत्ता निवासी एक अन्य व्यक्ति बेचता है। इस सूचना पर टीम ने उसके घर दबिश दी। घर पर मौजूद लखवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के कब्जे से एक कट्टे में 72 पाउच कच्ची शराब, प्रत्येक 300 ML बरामद की गई।

संयुक्त अभियान के तहत

दोनों टीमों द्वारा कुल 360 पाउच कच्ची शराब जब्त की गई। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 व धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामदगी

गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह 150 पाउच (प्रत्येक 300 ML)

बब्बू मान सिंह पुत्र अमर सिंह 140 पाउच (प्रत्येक 300 ML)

लखवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह 72 पाउच (प्रत्येक 300 ML)

 कुल 360 पाउच बरामद

संयुक्त अभियान में सहायक आबकारी आयुक्त हरीश जोशी,आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी व संजय कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर काण्डपाल,हेम पाण्डे,आबकारी निरीक्षक प्रताप राम व आबकारी सिपाही खुशाल सिंह, महेश लोहनी।

  जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0