देहरादून : उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने एसआईआर तैयारियों की समीक्षा की
देहरादून में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर सभी नोडल अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
देहरादून, अचल वार्ता। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दृष्टिगत जनपद स्तरीय सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी एसआईआर प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु सभी विभागीय तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रारंभिक एवं आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित किया जाए, ताकि अभियान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बूथवार व्यवस्थाओं, लॉजिस्टिक प्लान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं आवश्यक अभिलेखों के अद्यतन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0