Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखने का समय और अवधि
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। जानें भारत में चंद्र ग्रहण का पूरा समय, अवधि और कहां दिखाई देगा।
पंजाब, अचल वार्ता। साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2026) आगामी 3 मार्च को दिखाई देगा। इस खगोलीय घटना को लेकर शासकीय जीवाजी वेधशाला, उज्जैन ने आधिकारिक रूप से ग्रहण की टाइमिंग जारी कर दी है।
चंद्र ग्रहण 2026 का पूरा समय (Chandra Grahan Timing in India)
वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्ता के अनुसार, यह ग्रहण पूर्णिमा तिथि को लगेगा और इसके समय इस प्रकार रहेंगे
- ग्रहण आरंभ: दोपहर 3 बजकर 19 मिनट 07 सेकंड
- मध्यकाल: शाम 5 बजकर 03 मिनट 07 सेकंड
- ग्रहण मोक्ष: सायंकाल 6 बजकर 47 मिनट 06 सेकंड
इस प्रकार चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट रहेगी।
भारत में कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, जहां सूर्यास्त अपेक्षाकृत जल्दी होता है। इसके अलावा यह खगोलीय घटना निम्न क्षेत्रों में भी देखी जा सकेगी—
- पूर्वी एशिया
- ऑस्ट्रेलिया
- प्रशांत महासागर क्षेत्र
- उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका
खगोल प्रेमियों के लिए खास मौका
यह साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होने के कारण खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए विशेष महत्व रखता है। साफ मौसम होने पर इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा और किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0