अम्बेडकर नगर: 22 फरवरी 2026 को लोहिया भवन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
अम्बेडकरनगर में 22 फरवरी 2026 को लोहिया भवन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन होगा। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।
अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर में 22 फरवरी 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर लोहिया भवन, अम्बेडकरनगर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 04 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में 11 फरवरी को अपराह्न कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शिविर की व्यवस्थाओं, आपसी समन्वय एवं दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कमजोर व वंचित वर्गों को मिलेगा निःशुल्क विधिक लाभ
बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित, श्रमिक, महिलाएं, बालक-बालिकाएं, वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों को सुलभ, निःशुल्क एवं प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराना है, साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
एक ही स्थान पर मिलेगा समाधान
जिलाधिकारी ने बताया कि मेगा विधिक सहायता शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा
- विधिक परामर्श
- ऑन-द-स्पॉट समाधान
- पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण
- आवश्यक प्रमाण-पत्रों का निर्गमन
की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आमजन को एक ही स्थान पर अधिकतम लाभ मिल सके।
इन विभागों की रहेगी सक्रिय भागीदारी
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निर्देशित किया कि समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत राज, राजस्व, शिक्षा, बैंकिंग संस्थान सहित अन्य संबंधित विभाग शिविर में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। सभी विभाग अपने-अपने काउंटर स्थापित कर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान करेंगे।
व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
डीएम ने शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था, पर्याप्त काउंटर, हेल्प डेस्क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मेगा शिविर का लाभ आसानी से उठा सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0