दो तस्करों से 11.41 ग्राम स्मैक बरामद
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 11.41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
देहरादून, अचल वार्ता। देहरादून पुलिस ने दो अभियुक्तों के कब्जे से 03 लाख रू० से अधिक मूल्य की 11.41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। अभियुक्त नितिन से 05.45 ग्राम व अनूप से 05.96 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
अपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए संपूर्ण राज्य में चलाये जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत आपराधिक व अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
थाना डोईवाला पुलिस ने बालकुआंरी चौक लालतप्पड, डोईवाला पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों नितिन पुत्र जयपाल सिंह को 05.45 ग्राम अवैध स्मैक तथा अनूप पुत्र गिरीश चंद को 05.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ करने पर जानकारी हुयी वे स्वंय भी नशे के आदी है तथा उक्त दोनो घूम-घूमकर देहरादून के डोईवाला क्षेत्र मे टैक्सी चालको व मजदूरों मजदूरो आदि को ऊंचे दामों में स्मैक बेचते है, जिससे उन्हें मुनाफा भी हो जाता है तथा स्वयं के नशे के पैसे भी मिल जाते है।
- अनिल रावत
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0