लखीमपुर तृतीय में विकास की नई उम्मीद बनकर उभरे नितिन वर्मा
लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए लखीमपुर तृतीय क्षेत्र से प्रत्याशी नितिन वर्मा इन दिनों क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रूप से जनसंपर्क कर रहे हैं। युवा, ऊर्जावान और सरल स्वभाव के धनी नितिन वर्मा को क्षेत्र के लोगों का लगातार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। नितिन वर्मा का कहना है कि यदि उन्हें जनता का विश्वास और समर्थन मिलता है तो वे क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देंगे। उनका उद्देश्य लखीमपुर तृतीय क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का कर्तव्य केवल चुनाव तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहना ही सच्ची सेवा है। इसी भावना के साथ वे क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प ले रहे हैं। क्षेत्र की जनता भी एक ईमानदार, सक्रिय और जनसेवा के लिए समर्पित युवा चेहरे के रूप में नितिन वर्मा को देख रही है। लखीमपुर तृतीय के विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए नितिन वर्मा एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0