महेवागंज मारपीट मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपियों की तलाश जारी — वीडियो वायरल

Mar 24, 2026 - 21:46
Mar 25, 2026 - 13:15
 0  10
महेवागंज मारपीट मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपियों की तलाश जारी — वीडियो वायरल

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महेवागंज पुलिस चौकी इलाके में दुकानदार के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सिसौना निवासी दुकानदार आजाद के साथ कथित रूप से कुछ दबंगों ने दुकान से बाहर खींचकर मारपीट की। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं, जिसमें पसली में चोट लगने की भी बात सामने आई है।

घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वायरल वीडियो में मारपीट की घटना के साथ पुलिसकर्मी भी आसपास खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों ने निष्क्रियता के आरोप लगाए हैं।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वे अपनी मोटरसाइकिलें (बुलेट नंबर UP31BR5475 और स्प्लेंडर नंबर UP31BV1580) मौके पर ही छोड़ गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

 पुलिस का पक्ष:

पुलिस के अनुसार, मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

हालांकि, घटना के कुछ दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0