कौशाम्बी : ज्वेलरी व्यापारी से लूट, खुलासे को 4 पुलिस टीमें गठित

कौशाम्बी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी व्यापारी से मोबाइल, ज्वेलरी और नकदी से भरा बैग लूट लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार विशेष टीमें गठित की हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Jun 28, 2026 - 08:53
 0  2
कौशाम्बी : ज्वेलरी व्यापारी से लूट, खुलासे को 4 पुलिस टीमें गठित

कौशाम्बी, अचल वार्ता । थाना मंझनपुर क्षेत्र के ग्राम भड़ेसर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि रविवार शाम लगभग 7:15 बजे समदा चौराहा स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन तथा एक बैग छीन लिया। पीड़ित के अनुसार बैग में कुछ ज्वेलरी और नकदी रखी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना मंझनपुर पुलिस तथा उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस द्वारा 4 विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है तथा बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0