भारत विविध रंगों, भाषाओं, संस्कृतियों, परंपराओं और सामाजिक रीति-रिवाजों वाला विशाल देश - चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली

Oct 13, 2026 - 15:58
Oct 16, 2026 - 08:21
 0  1
भारत विविध रंगों, भाषाओं, संस्कृतियों, परंपराओं और सामाजिक रीति-रिवाजों वाला विशाल देश - चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली

सोनीपत, अचल वार्ता। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में रंगोली राष्ट्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राकृतिक रंगों से तैयार की गई इस आकर्षक रंगोली में मानव श्रृंखला के रूप में भारत का नक्शा दर्शाया गया, जो अनेकता में एकता का संदेश दे रहा था। जिला शिक्षा विभाग एवं हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में ड्राइंग शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर रंगोली का निर्माण किया। कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करी व सोनीपत के मेयर राजीव जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चयरमैन व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय मे आयोजित रंगोली राष्ट्र कार्यक्रम के माध्यम से विकसीत भारत के संकल्प और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया है। उन्होंने रंगोली निर्माण में योगदान देने वाले सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इस सुंदर रंगोली में बच्चों की भावनाएं, विचार और देश के प्रति उनका समर्पण झलकता है। भारत विविध रंगों, भाषाओं, संस्कृतियों, परंपराओं और सामाजिक रीति-रिवाजों वाला विशाल देश है, लेकिन इन विविधताओं के बावजूद हम सभी एकता के सूत्र में बंधे हुए हैं। यही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना है। 

उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है, जहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है। रंगोली में भारत माता का सुंदर चित्र और विभिन्न वेशभूषाओं में बैठे बच्चों की सहभागिता देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारत जैसे महान देश में जन्मे हैं। 

उन्होंने कहा कि अब हम सभी का कर्तव्य है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपनी पूरी क्षमता, विचारों और सामर्थ्य के साथ योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे आज इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर संकल्प लें कि वे भविष्य में देश के विकास के लिए अपना योगदान देंगे और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर राजीव जैन ने रंगोली निर्माण में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह रंगोली अनेकता में एकता का संदेश देने के साथ देश की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को भी प्रदर्शित करती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि रंगोली के विभिन्न रंग एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत एक महीने को सेवा कार्यों के लिए समर्पित किया गया है। हरियाणा सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने और खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज और गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित रंगोली कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया और वाइस चांसलर अशोक कुमार को बधाई दी। उन्होंने आमजन से सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, रजिस्ट्रार जसविंदर सिंह, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अनमोल, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, जिला महामंत्री नीरज ठरू, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, सामाजिक कार्यकर्ता शशि भूषण, मंडल अध्यक्ष शेखर आंतिल, मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, आजाद सिंह, बबीता दहिया, सोनिया मोर, विनोद बैरागी, संजीत, संजीव वालेचा, मुकेश डागर, हरदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0