भारत-नेपाल के रिश्तों को मजबूत करने का संदेश, चंदन चौकी में मनाया गया मैत्री होली महोत्सव

Mar 16, 2026 - 18:44
Mar 17, 2026 - 07:53
 0  1
भारत-नेपाल के रिश्तों को मजबूत करने का संदेश, चंदन चौकी में मनाया गया मैत्री होली महोत्सव

चंदन चौकी में भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव का भव्य आयोजन, फूलों की होली से हुआ समापन

 लखीमपुर खीरी ,  अचल वार्ता । पलिया (लखीमपुर खीरी)। पलिया विधानसभा के ऐतिहासिक आदिवासी क्षेत्र चंदन चौकी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पलिया तथा चंदन चौकी क्षेत्र की आम जनता के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत और नेपाल से आए सभी अतिथियों को अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीराम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत-नेपाल के बीच ‘रोटी-बेटी’ के पारंपरिक रिश्ते, सामाजिक समरसता और दोनों देशों के बीच भाईचारे को और मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं कुटुंब प्रबोधन प्रमुख ओमपाल सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रमुख अतिथि के रूप में 39वीं बटालियन एसएसबी के कमांडेंट राजेंद्र कुमार राजेश्वरी तथा सहायक कमांडेंट विजेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

  कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सलिल अग्रवाल, दिनेश मिश्रा (मंडल कार्यवाह), गौरव सिंह (खंड कार्यवाह बिजुआ), धीरेंद्र सिंह (खंड सेवा शिक्षण प्रमुख), सुमित तिवारी (खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख), राहुल तिवारी, बलजीत सिंह (शहर जिला कार्यवाह), निरंजन लाल (नगर संघ चालक), कृष्ण अवतार भाटी (जिला संपर्क प्रमुख), मुकुट बिहारी (जिला समरसता प्रमुख), संतराम गुप्ता (खंड संचालक), सुनील कुमार (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर निघासन), संजीव सहखंड कार्यवाह, शिवपाल सिंह (सीमा जागरण मंच प्रमुख), आशुतोष कुमार (एबीवीपी), संजय सिंह (धर्म जागरण प्रमुख), योगेंद्र (नगर प्रचारक), शिव प्रकाश (जिला प्रचारक), पंकज कुमार गुप्ता, पप्पू यादव, विजय वाजपेई, सतीश श्रीवास्तव, कौशल प्रजापति सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। नेपाल से भी कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। 

  इनमें हरिशंकर ठाकुर (भारत-नेपाल मैत्री संघ सुदूर पश्चिम अध्यक्ष), श्रवण देउबा (धनगढ़ी, नेपाल पत्रकार महासंघ अध्यक्ष), हेमंत पौडेल (पत्रकार), लक्ष्मण साउथ (निर्माण व्यवसायी), शुभ ठाकुर (इंडस्ट्रिलिस्ट), पदमराज जोशी (धार्मिक अभियंता), त्रिलोक पांडे (खिलाड़ी), योगेश बम (खिलाड़ी), सुशील (पत्रकार), जीवन बिष्ट (पत्रकार), सुभाष पौडेल (समाजसेवी), सुभाष अग्रवाल (व्यवसायी), प्रदीप विद्या (केंद्रीय सदस्य भारत-नेपाल मैत्री संघ), योगेश बम (विद्यार्थी नेता), हिकमत रावल (बीबीसी लंदन नेपाल के मान्यता प्राप्त पत्रकार), ऋतुराज जोशी (सीबी-24 पत्रकार), रविंद्र परिहार (प्रोग्राम डायरेक्टर होटल मैनेजमेंट), सुभाष शाही (मैनेजिंग डायरेक्टर एसपीए कॉलेज एवं धनगढ़ी फापला क्रिकेट संघ अध्यक्ष) तथा युवा नेता दिल्ली राज भट्ट शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों और उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेलकर उत्सव को और भी यादगार बनाया। 

  कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों को भोजन कराकर विदाई दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक, समाजसेवी एवं भाजपा नेता रवि गुप्ता ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0