तहसील लखीमपुर खीरी में अधिवक्ताओं के नए चैंबरों का भव्य उद्घाटन, न्याय व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Mar 16, 2026 - 18:39
Mar 17, 2026 - 07:52
 0  2
तहसील लखीमपुर खीरी में अधिवक्ताओं के नए चैंबरों का भव्य उद्घाटन, न्याय व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता ।  तहसील लखीमपुर सभागार में अधिवक्ताओं के लिए नवनिर्मित चैंबरों का उद्घाटन एवं सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने फीता काटकर नए चैंबरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों ने इस पहल को अधिवक्ताओं की कार्य-सुविधा बढ़ाने और न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

   मुख्य अतिथि योगेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। नवनिर्मित चैंबर अधिवक्ताओं को व्यवस्थित और सुगम वातावरण प्रदान करेंगे, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे। समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री राजीव कुमार पांडे, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, तहसीलदार तथा बार काउंसिल के अजय शुक्ला, अवधेश त्रिवेदी एडवोकेट, यज्ञ प्रकाश त्रिवेदी एडवोकेट, भानु प्रताप सिंह एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  अतिथियों का अधिवक्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और वक्ताओं ने कहा कि इन चैंबरों के निर्माण से अधिवक्ताओं को अपने मुवक्किलों के साथ बैठकर विधिक कार्य करने में सुविधा मिलेगी तथा न्यायिक कार्य प्रणाली और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और अधिवक्ताओं ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0