आरोपी पर मुकदमा दर्ज, मृतक के घर पहुंचे विधायक (सोनू)
लखीमपुर खीरी,अचल वार्ता । नीमगांव थाना क्षेत्र में मजदूर की मौत के मामले में तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। विधायक कस्ता बुधवार को मृतक के घर पहुंचे। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी कुलदीप गौतम गांव के ही साजिद के कोल्हू पर काम करता था। 11 मार्च को वह गर्म कढ़ाई में गिरकर झुलस गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कुलदीप गौतम अपने पैसे मांगने कोल्हू पर गया था। मालिक उसके पैसे नहीं दे रहे थे।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार -
आरोप है कि पैसों को लेकर विवाद हुआ और कोल्हू मालिक साजिद ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसको मारापीटा और धक्का देकर कढ़ाई में गिरा दिया। जिससे उसकी मौत हुई। घरवालों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया तो पुलिस से कोल्हू मालिक और उसके दोनों भाइयों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया और उन्हें हिरासत में ले लिया। तब परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अभी तक साफ नहीं कर पाई है। मजदूर की मौत हादसा है या कुछ और। उधर बुधवार को विधायक कस्ता मृतक के घर पहुंचे। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने परिजनों के घर से ही पुलिस अधिकारियों को फोन किया और कहा कि आरोपियों के घरों की कुर्की करिए, गैंगस्टर करिए। पूरे गांव को परेशान कर रखा था। सीओ मितौली यादवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए विशेष वाहक लखनऊ भेजा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0