रुद्रप्रयाग में सीसीटीवी प्रशिक्षण शुरू

Jul 9, 2026 - 14:20
 0  0
रुद्रप्रयाग में सीसीटीवी प्रशिक्षण शुरू

रुद्रप्रयाग , अचल वार्ता । भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), रुद्रप्रयाग में बुधवार को 13 दिवसीय निःशुल्क सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा अलार्म इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सचिन शाह, मुख्य शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, रुद्रप्रयाग तथा संस्थान के निदेशक अरुण कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सचिन शाह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सीसीटीवी एवं सुरक्षा उपकरणों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को पूरी लगन और अनुशासन के साथ पूर्ण करने का आह्वान किया।

 संस्थान के निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण में जनपद रुद्रप्रयाग के तीनों विकास खंडों से आए प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, इंस्टॉलेशन, वायरिंग, सर्विसिंग एवं रखरखाव से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी। 

 संस्थान का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना तथा स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।

 इस अवसर पर आरसेटी के प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने प्रतिभागियों को आरसेटी की कार्यप्रणाली एवं उद्यमिता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाने तथा सीखे गए कौशल का उपयोग अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में करने के लिए प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0