आज़मगढ़: ग्रामवासियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, आर्थिक रूप से कमजोर बेटी का कराया विवाह

Jul 9, 2026 - 19:42
 0  2
आज़मगढ़: ग्रामवासियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, आर्थिक रूप से कमजोर बेटी का कराया विवाह

आजमगढ़, अचल वार्ता। जनपद के मार्टिनगंज विकासखंड अंतर्गत रंगड़ीह गांव में सामाजिक एकता और मानवीय संवेदनाओं की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी रीमा चौहान, पुत्री सुनील चौहान, के विवाह की जिम्मेदारी गांव के लोगों ने मिलकर निभाई।

  गांववासियों के सहयोग से रंगड़ीह स्थित शिव मंदिर परिसर में रीमा चौहान का विवाह विकाश चौहान, पुत्र श्यामलाल, के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। विवाह समारोह सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

  इस सामाजिक पहल में सुरेश चौहान का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा डॉ. काली चरण, डॉ. मोनू, दिनेश राजभर, उदयभान, दलसिंगार, मनीराम, मुकेश, डॉ. रामअर्थ सहित अनेक ग्रामवासियों ने आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान कर विवाह को सफल बनाया।

  ग्रामीणों ने कहा कि समाज की सामूहिक भागीदारी से जरूरतमंद परिवारों की मदद करना एक सराहनीय पहल है। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि यदि समाज एकजुट होकर आगे आए तो आर्थिक तंगी किसी बेटी के विवाह में बाधा नहीं बन सकती।

- हरिकेश प्रजापति 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0