लखीमपुर खीरी: 6239 ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई 16 केंद्रों पर परीक्षा
डीएम-एसपी ने भ्रमणशील रहकर लिया परीक्षा केन्द्रों का जायजा, दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । रविवार को यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। दोनों पालियों में 6239 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3361 गैरहाजिर रहे। केंद्रों पर सुबह से ही कतार लगाकर परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर, बायोमीट्रिक व फोटोस्कैन के बाद प्रवेश कराया गया। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रहीं। पुलिस की खुफिया सेल सोशल मीडिया से लेकर तमाम गतिविधियों की निगरानी करती रही।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज का जायजा लिया। केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुसार सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये।
हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट व इंस्पेक्टर की अगुवाई में भारी पुलिस बल व महिला सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में मेटल डिटेक्टर, फोटो स्कैनर, बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी ओएमआर शीट जमा कराने के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दी गई। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बताते चले कि जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी 4800 के सापेक्ष पहली पाली में 3078 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1722 अनुपस्थित रहे। इसी तरह से दूसरी पाली में 3161 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1639 ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
सकुशल संपन्न हुई परीक्षा, डीएम ने दी बधाई
उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा खीरी जिले के 16 केंद्रों पर संचालित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 परीक्षा शांतिपूर्ण, नकल विहीन, सकुशल, व्यवस्थित एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर जहां एक और प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने परीक्षा को संपन्न कराने में अहम किरदार निभाने वाले परीक्षा के नोडल अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्मिको को शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0