जिला जज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत, 80 हजार से अधिक वादों का निस्तारण ।
मोटर दुर्घटना मामलों में पीड़ितों को मिला करीब 7 करोड़ मुआवजा, बैंकों में 10.45 करोड़ के समझौते
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । न्याय को त्वरित और सुलभ बनाने की दिशा में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद ने निस्तारण का नया रिकॉर्ड बना दिया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह की अध्यक्षता में लगी इस लोक अदालत में एक ही दिन में 80 हजार से अधिक वादों का निस्तारण कर न्याय की राह आसान कर दी गई।
जिले के विभिन्न न्यायालयों में चले विशेष सत्र के दौरान 8146 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) में 126 मामलों में पीड़ितों को 6 करोड़ 92 लाख 638 रुपये का मुआवजा दिलाया गया, जिससे कई परिवारों को बड़ी राहत मिली। परिवार न्यायालय में भी समझौते की सकारात्मक तस्वीर देखने को मिली।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने 126 पारिवारिक वादों का निस्तारण कर टूटते रिश्तों को सुलह की डोर से जोड़ने का प्रयास किया। लोक अदालत में बैंकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। 1339 बैंक मामलों में 10 करोड़ 45 लाख रुपये की समझौता राशि जमा कराकर वादों का निपटारा कराया गया। सबसे अधिक निस्तारण राजस्व न्यायालयों में हुआ, जहां 71,847 वादों का समाधान कर रिकॉर्ड संख्या में मामलों को समाप्त किया गया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0