लखीमपुर खीरी : राजापुर चौकी के सामने स्थित सनराइज होटल में अनैतिक गतिविधियों के आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Mar 8, 2026 - 15:44
Mar 17, 2026 - 22:37
 0  13
लखीमपुर खीरी :  राजापुर  चौकी के सामने स्थित सनराइज होटल में अनैतिक गतिविधियों के आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी ,अचल वार्ता। जिले में अनैतिक गतिविधियों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सटीक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजापुर पुलिस चौकी के सामने स्थित सनराइज होटल में कथित रूप से अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित होने का आरोप लगाया जा रहा है।

  बताया जा रहा है कि दलालों के माध्यम से लड़कियों को होटल तक लाया और ले जाया जाता है। सूत्रों का दावा है कि यह कारोबार लंबे समय से चल रहा है और कुछ लोगों के लिए यह दलाली का नियमित जरिया बन गया है।

  स्थानीय लोगों के मुताबिक यह होटल पहले पटेल लॉज के नाम से जाना जाता था। समय-समय पर इस स्थान का नाम और स्वरूप बदलता रहा । कभी आइसक्रीम पार्लर, कभी होटल  और अब यह सनराइज होटल के नाम से संचालित बताया जा रहा है। हालांकि नाम बदलने के बावजूद गतिविधियों को लेकर सवाल लगातार उठते रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

   लोगों का कहना है कि यदि यहां यौन शोषण, मानव तस्करी या अनैतिक देह व्यापार जैसी गतिविधियां हो रही हैं तो यह गंभीर अपराध है और इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल होटल पर छापा मारकर जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0