अम्बेडकर नगर: जनपद मुख्यालय में कचरा संग्रहण व्यवस्था पर सवाल,आबादी के बीच एकत्रित कूड़े से दुर्गंध, स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा
अंबेडकरनगर, अचल वार्ता। जनपद मुख्यालय के मुख्य कस्बे में कचरा एकत्र करने की वर्तमान व्यवस्था स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। नगर पालिका द्वारा घर-घर से एकत्रित कचरे को मुख्य बाजार एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अस्थायी रूप से जमा किया जा रहा है, जिससे सुबह के समय से लेकर कचरा उठने तक तेज दुर्गंध फैल रही है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि इस वजह से घरों से बाहर निकलना और राहगीरों को चलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, खुले में पड़े गीले कचरे से मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, जिससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही सड़ते कचरे से निकलने वाली गंध और बैक्टीरिया सांस की तकलीफ का कारण भी बन रहे हैं।
नगर पालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियमित सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं और कचरा अलग-अलग करके देने की अपील की जा रही है। हालांकि, कचरा उठाने की गाड़ियां कई बार देरी से पहुंचती हैं या पहुंचने पर भी कचरे को ढककर नहीं ले जाया जाता, जिससे समस्या बनी रहती है।
उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कचरा संग्रहण मुख्य आबादी के मध्य से ट्रांसफर पॉइंट विकसित करने का कष्ट करें।स्थानीय निवासी और व्यापारी इस मुद्दे पर त्वरित सुधार की मांग कर रहे हैं ताकि स्वच्छता अभियान का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंच सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0