लखीमपुर खीरी: पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओ व कार्यालयों का भ्रमण कर अभिलेखों का अवलोकन करते हुए दिए गए अवश्यक दिशा निर्देश ।

Feb 27, 2026 - 13:02
Feb 27, 2026 - 14:17
 0  2
लखीमपुर खीरी: पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओ व कार्यालयों का भ्रमण कर अभिलेखों का अवलोकन करते हुए दिए गए अवश्यक दिशा निर्देश ।

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता।पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग महोदया द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों की परेड ड्रिल करायी गई। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी एवं प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षी सम्मिलित हुए।

 

निरीक्षण के पश्चात महोदया द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदया द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित समस्त शाखाओ/ कार्यालयों का भ्रमण कर  अभिलेखों का अवलोकन करते हुए प्रतिसार निरीक्षक व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समस्त अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदया द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस का निरीक्षण कर भोजनालयो में समस्त मूल भूत सुबिधाओं सहित भोजन की गुणवत्ता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0