लखनऊ: भारत की आस्था को कैद करने का प्रयास अब स्वीकार नहीं : योगी

Feb 17, 2026 - 11:40
Feb 17, 2026 - 11:44
 0  0
लखनऊ: भारत की आस्था को कैद करने का प्रयास अब स्वीकार नहीं : योगी
  • विपक्ष पर लगाया आरोप, बोले - विपक्ष करता है जनता को गुमराह
  • कहा - डबल इंजन सरकार ने भारत की आस्था, विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को दिया सम्मान 

लखनऊ, अचल वार्ता। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में कहा कि डबल इंजन सरकार ने भारत की आस्था, विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को सम्मान देने का कार्य किया है। वही विपक्ष पर आरोप लगाया है कि विपक्ष जनता को गुमराह करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस ने राम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्य धार्मिक आयोजनों का विरोध किया। सपा सरकार के दौरान कांवड़ यात्रा, जन्माष्टमी और अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा पर रोक लगाई गई। जबकि दीपोत्सव और रंगोत्सव जैसे आयोजनों को भी बाधित किया गया। उन्होंने कहा कि भारत की आस्था को कैद करने का प्रयास अब स्वीकार नहीं किया जाएगा

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है और देश-प्रदेश से हर दिन लाखों श्रद्धालु वहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। डबल इंजन सरकार ने प्रयागराज, अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, विंध्याचल, चित्रकूट, शुकतीर्थ, संभल, बरेली और नैमिषारण्य सहित बौद्ध, जैन और सिख तीर्थस्थलों का समग्र विकास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पहचान अब दीपोत्सव, देव दीपावली और रंगोत्सव जैसे आयोजनों से बन रही है। ये आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि भारत के आध्यात्मिक गौरव को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का माध्यम हैं। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास को लेकर कहा कि प्रदेश अब रेवेन्यू सरप्लस और उत्सव प्रदेश के रूप में अग्रसर है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0