अयोध्या: मणिप्राण संगठन की अनोखी पहल: विवाहोत्सव में स्टॉल लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अयोध्या में मणिप्राण संगठन की अनोखी पहल, विवाहोत्सव में स्टाल लगाकर पौध वितरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अतिथियों ने पहल की सराहना की।
अयोध्या , अचल वार्ता । बढ़ती जनसंख्या और अंधाधुंध वृक्ष कटान से उत्पन्न हो रहे वैश्विक तापन (Global Warming) को रोकने की दिशा में मणिप्राण संगठन ने एक सराहनीय और अभिनव पहल की है। संगठन ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पशु-पक्षियों को सुरक्षित आश्रय देने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यक्रमों को जागरूकता का माध्यम बनाया है।
इसी क्रम में मणिप्राण संगठन ने धर्मेंद्र वर्मा एवं नंदनी जी के विवाहोत्सव अवसर पर एक विशेष स्टॉल लगाकर कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को भेंट स्वरूप पौधे वितरित किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विवाह समारोह बना पर्यावरण जागरूकता का मंच
यह आयोजन सोमवार को महन्थिन का पुरवा (समैसा), जिला अयोध्या निवासी श्री राधेश्याम वर्मा जी के यहां आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम के दौरान किया गया। स्टॉल पर पौध वितरण होते देख गांव, समाज एवं दूर-दराज से आए नाते-रिश्तेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी लोगों ने इस अनोखी पहल की जमकर सराहना की।
“स्मृतियों के साथ हरियाली भी देंगे” – मंशूभाई
मणिप्राण संगठन के अध्यक्ष मंशूभाई ने इस पहल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवाह जैसे शुभ अवसरों पर पौध वितरण से न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि लोग इन पौधों को जीवनभर संभालकर इस यादगार पल को संजोकर रखेंगे। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगी।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह , जिला पंचायत सदस्य रमापति वर्मा उर्फ गोली वर्मा, राम लौट वर्मा , भरतराज वर्मा, मणिप्राण संगठन के मुख्य सलाहकार राम नेवल वर्मा जी, कोषाध्यक्ष मददराम वर्मा, सह-सचिव परशुराम गौड़ (केंद्राध्यक्ष – तेर-मेरे सपने), तरुण गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाज के लिए प्रेरणादायक पहल
मणिप्राण संगठन की यह पहल यह संदेश देती है कि यदि सामाजिक आयोजनों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ दिया जाए, तो हर खुशी का अवसर धरती को संवारने का माध्यम बन सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0