समाधान शिविर में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निपटान के लिए एसडीएम अमित भारद्वाज ने दिए निर्देश* 

Aug 27, 2026 - 15:03
Aug 28, 2026 - 10:11
 0  0
समाधान शिविर में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निपटान के लिए एसडीएम अमित भारद्वाज ने दिए निर्देश* 

खरखौदा,  / सोनीपत ।  उपमंडल कार्यालय खरखौदा में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम खरखौदा अमित भारद्वाज ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि शिकायतों के निपटान में गुणवत्ता और गति, संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत रुचि तथा शिकायत की स्थिति को समय पर ऑनलाइन अपडेट करना अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों को शिकायतों की नियमित निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शिकायतकर्ता को समयबद्ध तरीके से वास्तविक राहत मिले। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत का निपटान दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान होना चाहिए।

 *चार शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश* 

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों में गांव कंवाली की गली नंबर 413 से अवैध कब्जा हटवाने, गांव पाई में घर में चोरी के मामले में कार्रवाई करवाने, एक अन्य शिकायत में चोरी हुए सामान की बरामदगी करवाने तथा ट्रांसफार्मर शिफ्ट करवाने संबंधी शिकायतें शामिल रहीं। अवैध कब्जे की शिकायत पर बीडीपीओ को आगामी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि चोरी से संबंधित दोनों शिकायतों को तुरंत कार्रवाई के लिए सहायक पुलिस आयुक्त, खरखौदा को भेजा गया। ट्रांसफार्मर शिफ्ट करवाने संबंधी शिकायत को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित एसडीओ, यूएचबीएनएल को भेजा गया।

 एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनकी प्रगति की नियमित निगरानी की जाए तथा शिकायतों की स्थिति को समय पर ऑनलाइन अपडेट किया जाए। 

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0